Home » देश » #आजमगढ़ : 70वीं जनपदीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता का ट्रायल संपन्न#

#आजमगढ़ : 70वीं जनपदीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता का ट्रायल संपन्न#

Share This Article

76 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, मंडलीय प्रतियोगिता के लिए विभिन्न आयु वर्गों में हुआ चयन

 

आजमगढ़। पुलिस लाइन स्थित ताइक्वांडो हॉल में गुरुवार को 70वीं जनपदीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 के ट्रायल का आयोजन किया गया। जनपदीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित ट्रायल में जनपद के कुल 76 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के बाद मंडलीय प्रतियोगिता के लिए विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया गया। अंडर-14 बालिका वर्ग में परी, नाजिश रिया चौरसिया एवं वैष्णवी सिंह का चयन हुआ। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में फिजा खातून, ईरम, आइस्मा, गौरवी, झुनझुन प्रजापति, शालू प्रजापति एवं अक्सा को चयनित किया गया। अंडर-17 बालक वर्ग में सौरभ यादव तथा अंडर-19 बालक वर्ग में करण यादव का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में ऑफिशियल एवं चयनकर्ता के रूप में संदीप वर्मा, कोच सुनील कुमार शिन्दे, कृष्ण प्रजापति, विकास यादव, सौरभ सहित अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया। चयनित खिलाड़ियों को आगामी मंडलीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This