Home » देश » #आजमगढ़ : ध्रुव कुमार त्रिपाठी की चौथी जीत पर जहानागंज में जश्न, शिक्षकों ने बांटी मिठाई#

#आजमगढ़ : ध्रुव कुमार त्रिपाठी की चौथी जीत पर जहानागंज में जश्न, शिक्षकों ने बांटी मिठाई#

Share This Article

शिक्षक एमएलसी की जीत को बताया शिक्षकों के सम्मान की जीत, लंबित मांगों के पूरा होने की जगी उम्मीद

जहानागंज, आजमगढ़। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक एमएलसी पद पर ध्रुव कुमार त्रिपाठी की लगातार चौथी बार जीत की घोषणा के बाद शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जीत की खुशी में जहानागंज स्थित एसकेडी लोटस वैली स्कूल में एकत्रित शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और ध्रुव कुमार त्रिपाठी को बधाई दी। इस अवसर पर एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन विजय बहादुर सिंह ने कहा कि ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत शिक्षक समाज के सम्मान और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान संगठन की मजबूती को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं, लेकिन शिक्षकों ने इसे अपने सम्मान से जुड़ा चुनाव मानते हुए एकजुट होकर समर्थन दिया। परिणामस्वरूप ध्रुव कुमार त्रिपाठी लगातार चौथी बार जीत हासिल करने में सफल रहे। विजय बहादुर सिंह ने कहा कि इस जीत से शिक्षकों में नई उम्मीद जगी है। शिक्षकों को विश्वास है कि सत्ता पक्ष में रहते हुए उनके प्रतिनिधि शिक्षकों की समस्याओं और लंबित मांगों को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएंगे तथा उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, राजेश कुमार सिंह, रुपेश प्रताप सिंह हन्नी, कमलेश राय, सुनील सिंह, विपिन सिंह, दीपक यादव, अशोकानंद सिंह और श्रीकांत सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ध्रुव कुमार त्रिपाठी के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रकट कीं। मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This