फरिहा आजमगढ़,सड़क दुर्घटना में बालिका की मौत,कोचिंग पढ़ने जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे के बाद चालक फरार निजामाबाद
थाना क्षेत्र के फरिहा चौक से लगभग तीन सौ मीटर पूरब बघौरा के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में इंटर की छात्रा की मौत हो गई,जबकि सड़क पर टहलने निकला एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।मीली जानकारी के अनुसार,रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव निवासी आंचल गौड़ (17) पुत्री अनुप गौड़ अमर शहीद इंटर कॉलेज,ईश्वरपुर में इंटर की छात्रा थी।बुधवार सुबह करीब छह बजे पैदल ही वह घर से फरिहा कोचिंग पढ़ने जा रही थी।इसी दौरान मुख्य मार्ग पर फरिहा की तरफ से जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आंचल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।














