Home » देश » #आजमगढ़ : सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया उत्साह#

#आजमगढ़ : सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया उत्साह#

Share This Article

प्रधानाध्यापिका यामिनी अरोड़ा ने बच्चों को नेहरू जी के आदर्शों पर चलने के लिए किया प्रेरित, विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

आजमगढ़। सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन, कलीचौरा, आजमगढ़ में शनिवार को बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापिका के नेतृत्व में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा से हुआ। इसके बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाते हुए बच्चों के प्रति उनके स्नेह और योगदान को याद किया गया।
प्रार्थना सभा के बाद विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए दिनभर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को जलपान वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका यामिनी अरोड़ा ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों प्रेम, अनुशासन, सच्चाई और पढ़ाई के प्रति समर्पण को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, प्रबंध निदेशक प्रशांत चंद्रा ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण और बच्चों की खुशियों से भरी यादों के साथ हुआ।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This