Home » देश » आजमगढ़ में 30 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, घर का भेदी निकला चोर

आजमगढ़ में 30 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, घर का भेदी निकला चोर

Share This Article

छठ पर्व के दौरान घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़कर उड़ाए थे जेवरात, बेचने के लिए जौनपुर जा रहा था आरोपी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
दीदारगंज (आजमगढ़)। दीदारगंज थाना क्षेत्र के बनगांव में घर के अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत के चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, बनगांव निवासी अरविन्द जायसवाल ने 17 नवंबर को थाने में तहरीर देकर बताया था कि 15/16 नवंबर की रात अज्ञात चोर ने उनके घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर कीमती सामान और जेवरात चोरी कर लिए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 नवंबर को दीदारगंज पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सोंगर पुलिया, ग्राम भादो के पास चेकिंग के दौरान सफेद कार सवार अशोक कुमार यादव (40) निवासी बनगांव को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका वादी के घर आना-जाना था और परिवार के सदस्यों से घुला-मिला होने के कारण उसे घर में रखे सामान की जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने छठ पर्व के दौरान घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़ा और जेवरात चोरी कर लिए। चोरी के आभूषण बेचने के लिए वह जौनपुर जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की चेन, अंगूठियां, चूड़ियां, करधनी, माला, मांग टीका, नथिया, कान के फूल, टॉप्स और चांदी की पायल सहित करीब 30 लाख रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मानवेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल हितेन्द्र यादव, दयाशंकर यादव, सतेन्द्र गुप्ता तथा सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल रहे।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This