Home » देश » आजमगढ़ में AIMIM नेता के बेटे का मिला शव, इलाके में मची सनसनी

आजमगढ़ में AIMIM नेता के बेटे का मिला शव, इलाके में मची सनसनी

Share This Article

खनऊ घूमने जाने की बात कहकर मंगलवार शाम घर से निकला था 21 वर्षीय युवक, मौत की वजह स्पष्ट नहीं; जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़। शहर के बाजबहादुर स्थित कोट किला मोहल्ले में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय युवक का शव मिलने की सूचना मिली। मृतक की पहचान औरंगजेब उर्फ उमर पुत्र अब्दुल्ला के रूप में हुई है। वह एआईएमआईएम के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अब्दुल्ला का बेटा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, औरंगजेब का परिवार बिलरियागंज चुंगी के पास रहता है, जबकि कोट किला मोहल्ले में उसके मामा का मकान है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम वह दोस्तों के साथ लखनऊ घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद बुधवार सुबह करीब छह बजे कोट किला मोहल्ले में उसका शव मिलने की सूचना मिली। युवक की मौत की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन और परिचित बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। बाद में पोस्टमार्टम हाउस पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। बताया जाता है कि औरंगजेब शादीशुदा था और उसका एक पुत्र भी है। वह रोजी-रोटी के सिलसिले में जल्द ही दुबई जाने की तैयारी कर रहा था। उसके पिता अब्दुल्ला वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में गोपालपुर सीट से एआईएमआईएम के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। वहीं, जवान बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This