Home » देश » #आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो बदमाशों को लगी गोली#

#आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो बदमाशों को लगी गोली#

Share This Article

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पशु चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बरदह और दीदारगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों में गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए। दो अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के अनुसार, 27/28 जुलाई की रात दीदारगंज थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर शारदा नहर स्थित सुघरपुर पुलिया के पास घेराबंदी की। बिना नंबर प्लेट की पिकअप को रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की नियंत्रित जवाबी कार्रवाई में राशिद पुत्र महबूदिल निवासी हंसवर (अंबेडकर नगर) घायल हो गया, जबकि अशफाक उर्फ मोनू निवासी अहरौला (आजमगढ़) को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य आरोपी उमर अली उर्फ नन्हकू फरार हो गया। मौके से एक पिकअप, एक अवैध तमंचा, कारतूस तथा अशफाक की निशानदेही पर चोरी की एक भैंस बरामद की गई। इसी क्रम में बरदह थाना पुलिस ने ग्राम कोदहरा के पास घेराबंदी कर पशु चोरी कर लौट रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में फिरोज पुत्र खदेरु निवासी अकबरपुर (अंबेडकर नगर) घायल हो गया, जबकि जुबैर पुत्र शोएब निवासी मुहम्मदपुर भिटिया, थाना गंभीरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। एक आरोपी रिंकू यादव मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की भैंस बेचकर प्राप्त ₹7,000 नकद तथा जुबैर की निशानदेही पर दो चोरी की भैंसें बरामद कीं। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित गिरोह बनाकर विभिन्न जनपदों में पहले रेकी करते थे और रात के समय भैंसों की चोरी कर उन्हें व्यापारियों के माध्यम से बेच देते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बरदह, दीदारगंज, महाराजगंज और कप्तानगंज थाना क्षेत्रों में पशु चोरी की कुल पांच घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल तीन चोरी की भैंसें, एक पिकअप वाहन, एक मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे, कारतूस, खोखा कारतूस तथा ₹7,000 नकद बरामद किए हैं। दोनों थानों में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों की दबिश जारी है।
Tags:

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This