Home » क्राइम » #आजमगढ़ : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालकों की मौके पर हुई मौत#

#आजमगढ़ : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालकों की मौके पर हुई मौत#

Share This Article

आजमगढ़। जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के धनहुआ के समीप मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जहानागंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार सुपर स्प्लेंडर बाइक पर सवार शिव शंकर द्विवेदी पुत्र विजय रतन दुबे, निवासी बिशुनपुर, चिरैयाकोट, जनपद मऊ तथा स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार विजय कुमार पुत्र छबील, निवासी पुराना आरटीओ ऑफिस, भदुली, थाना सिधारी, आजमगढ़ की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना जहानागंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This