देश

#मां ने मासूम बेटे संग नदी में लगाई छलांग, बच्चे की मौत#

ग्रामीणों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला, परिजनों ने मानसिक अस्वस्थता को बताया घटना की वजह। आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार तड़के एक महिला द्वारा अपने तीन माह के बेटे को लेकर तमसा नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आई। ग्रामीणों के प्रयास से महिला को करीब तीन किलोमीटर दूर

Read More »

#आज़मगढ़ : धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, 10 लोग हिरासत में#

आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरहन खास गांव में रविवार को कथित धर्मांतरण की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां चल रही प्रार्थना सभा में शामिल सात महिलाओं व तीन पुरुषों समेत 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। देर शाम तक

Read More »

#आजमगढ़ : छात्र से बीच सड़क मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना#

आजमगढ़। जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के परानापुर स्थित BBS स्कूल के पास स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र के साथ बीच सड़क मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में कई युवक छात्र के साथ मारपीट

Read More »

#आजमगढ़ : बेसमेंट में लगी भीषण आग, रखा था शादी का सामान#

वलीमा की तैयारियों के बीच हादसा, दमकल की 5-6 गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू आजमगढ़। शहर के कोट किला रोड स्थित नाला धर्मू मोहल्ले में सोमवार सुबह करीब पांच बजे महताब आलम के घर के बेसमेंट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बेसमेंट में शादी समारोह के लिए बड़ी मात्रा

Read More »

#आज़मगढ़ : तहसील परिसर में जनसेवा केंद्र संचालक ने लेखपाल से की अभद्रता#

फूलपुर/आजमगढ़। फूलपुर तहसील परिसर में ट्रक ले जाने के दौरान तार हटाने को लेकर एक लेखपाल और जनसेवा केंद्र संचालक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। लेखपाल ने जनसेवा केंद्र संचालक पर गाली-गलौज करने और मारपीट के लिए करीब 50 लोगों को बुलाने का आरोप लगाते हुए फूलपुर थाने में तहरीर दी है।

Read More »

#आजमगढ़ : अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोपी महाराष्ट्र के पालघर से गिरफ्तार#

पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, तकनीकी निगरानी से बोइसर में मिली आरोपी की लोकेशन आजमगढ़। युवती के अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को आजमगढ़ पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर जिले से गिरफ्तार कर लिया। थाना रौनापार पुलिस और साइबर सेल आजमगढ़ की संयुक्त टीम ने

Read More »

#आजमगढ़ : एक ही रात दो घरों में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर#

आभूषण, नकदी और घरेलू सामान समेटकर फरार हुए चोर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर शुरू की जांच आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोर छत के रास्ते घरों में दाखिल हुए और कमरों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी,

Read More »

#आजमगढ़ : फर्जी वाहन बीमा पॉलिसी जारी कर ठगी का आरोप, दो के खिलाफ एफआईआर#

आजमगढ़ से दिल्ली तक जुड़े बताए जा रहे तार, पुलिस जांच में जुटी आजमगढ़। फर्जी वाहन बीमा पॉलिसी जारी कर ग्राहकों से धनराशि वसूलने के आरोप में मुबारकपुर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अंकित जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल निवासी काजल स्टूडियो, मुबारकपुर, आजमगढ़ और रवि झा पुत्र अज्ञात

Read More »

#आजमगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर 31 पुलिसकर्मी सम्मानित, DIG व ASP को मिला गोल्ड कमेंडेशन डिस्क#

आजमगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को आजमगढ़ पुलिस लाइन एवं कैम्प कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सर्वप्रथम कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण किया और उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। इसके बाद पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्द में

Read More »

#आजमगढ़ : सर्वोदय पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस#

आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आजादी के अमृत महोत्सव एवं 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव, निदेशिका श्रीमती कंचन यादव, अजेन्द्र राय, पुनीत राय एवं प्रधानाचार्या सुकांशा अवस्थी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज

Read More »