Home » देश » #आजमगढ़ : बाग में मिला एक सप्ताह से लापता युवक का क्षत-विक्षत शव, कपड़ों से हुई पहचान#

#आजमगढ़ : बाग में मिला एक सप्ताह से लापता युवक का क्षत-विक्षत शव, कपड़ों से हुई पहचान#

Share This Article

बाजार जाने की बात कहकर 11 सितंबर को निकला था घर से, सात माह पहले हुई थी शादी

आजमगढ़। जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव की बाग में बुधवार शाम एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 
युवक की पहचान अराजी महलपूरवा गांव निवासी 26 वर्षीय राहुल शर्मा के रूप में हुई है। वह करीब एक सप्ताह से लापता था। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की। 
जानकारी के अनुसार राहुल शर्मा 11 सितंबर को घर से सहदेवगंज बाजार जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने महराजगंज थाने में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी। बुधवार शाम शिवपुर गांव की बाग में ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। शव की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। शव काफी क्षत-विक्षत अवस्था में था। बताया जा रहा है कि जानवरों द्वारा शव के कुछ हिस्सों को खा लिया गया था। शव मिलने की जानकारी पर राहुल के परिजन भी मौके पर पहुंचे। कपड़ों के आधार पर उन्होंने शव की पहचान राहुल के रूप में की। पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी एकता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राहुल पांच भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी करीब सात माह पहले ही हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This