Home » देश » #आज़मगढ़ : सेवानिवृत्त कानूनगो श्रीमणि ओझा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर#

#आज़मगढ़ : सेवानिवृत्त कानूनगो श्रीमणि ओझा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर#

Share This Article

80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, चेतना कार्यालय में शोकसभा कर दी गई श्रद्धांजलि

आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत कोठिया बेलारी गांव निवासी एवं स्वतंत्र चेतना के ब्यूरो चीफ मनोज कुमार ओझा के चाचा श्रीमणि ओझा का गुरुवार सुबह 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार जारी था। निधन की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, परिचितों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। श्रीमणि ओझा कानूनगो पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह फूलपुर टाउन एरिया कार्यालय के समीप निवास कर रहे थे। छह भाइयों में सबसे छोटे श्रीमणि ओझा मृदुभाषी, सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने के साथ वह लोगों के सुख-दुख में सक्रिय रूप से शामिल होते थे। उनके सहज व्यवहार और सरल व्यक्तित्व के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी। परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ समय से बीमारी के चलते उनका उपचार चल रहा था। गुरुवार सुबह उनके निधन की खबर मिलने के बाद परिचितों और शुभचिंतकों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। परिवार में भी शोक का माहौल है। श्रीमणि ओझा के निधन पर एलवल स्थित चेतना कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की गई। शोकसभा में विश्राम शर्मा, राजेश यादव, किशन कुमार, मुकेश चौधरी, शेखर चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This