Home » देश » #आजमगढ़ : 24 घंटे में 33 वांछित व वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार#

#आजमगढ़ : 24 घंटे में 33 वांछित व वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार#

Share This Article

02 वांछित और 31 NBW वारंटी अभियुक्तों पर आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई, विभिन्न थानों की पुलिस ने चलाया अभियान

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित एवं न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 25 अगस्त को जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कुल 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में दो वांछित तथा 31 गैर-जमानती वारंटी शामिल हैं। जीयनपुर और महाराजगंज थाना पुलिस ने एक-एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में न्यायालय से जारी NBW के अनुपालन में कोतवाली, सिधारी, रानी की सराय, कंधरापुर, जहानागंज, बरदह, मेहनगर, रौनापार, फूलपुर, पवई और दीदारगंज थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कुल 31 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार न्यायालय से जारी वारंटों के शत-प्रतिशत अनुपालन और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This