Home » देश » आजमगढ़ : छात्र परिषद पदग्रहण समारोह में नव निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ#

आजमगढ़ : छात्र परिषद पदग्रहण समारोह में नव निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ#

Share This Article

आजमगढ़। सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन, कलीचौरा में शुक्रवार को छात्र परिषद पदग्रहण समारोह 2026-27 का आयोजन उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में किया गया। प्रधानाचार्या यामिनी अरोड़ा एवं प्रबंधक पीयूष मोढा के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को औपचारिक रूप से उनके पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में निदेशिका स्नेहा चंद्रा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों ने शानदार परेड प्रस्तुत की। सैश एवं बैज अलंकरण समारोह के बाद छात्र परिषद के सदस्यों को पद की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्या यामिनी अरोड़ा ने सभी नव नियुक्त छात्र नेताओं को शपथ दिलाते हुए उन्हें जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि छात्र परिषद में मिली जिम्मेदारी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को निखारने का अवसर है। उन्होंने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और विद्यालय के आदर्शों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। प्रबंध निदेशक प्रशांत चंद्र ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि नेतृत्व का अर्थ जिम्मेदारी और सेवा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्य सेंट जेवियर्स के मूल्यों और आदर्शों को आगे बढ़ाएंगे तथा विद्यालय में सकारात्मक वातावरण बनाने में योगदान देंगे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This