Home » देश » #आज़मगढ़ : एसएसपी ने कांस्टेबल ऑपरेटर को किया निलंबित#

#आज़मगढ़ : एसएसपी ने कांस्टेबल ऑपरेटर को किया निलंबित#

Share This Article

पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर उगाही का आरोप, विभागीय जांच के दिए आदेश

आजमगढ़। पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर उगाही की मांग करने के आरोप में थाना जहानागंज में तैनात कांस्टेबल ऑपरेटर जितेन्द्र कुमार यादव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने मामले में विभागीय कार्यवाही के भी आदेश दिए हैं। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कांस्टेबल ऑपरेटर जितेन्द्र कुमार यादव पर पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप हैं। इसके साथ ही पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर उगाही की मांग करने की शिकायत को भी गंभीरता से लिया गया। मामले में एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मचा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा किसी भी प्रकार का भ्रष्ट आचरण किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This