Home » देश » #आजमगढ़ में शराब की दुकानों पर पुलिस और आबकारी विभाग का छापा, एक पर कार्रवाई#

#आजमगढ़ में शराब की दुकानों पर पुलिस और आबकारी विभाग का छापा, एक पर कार्रवाई#

Share This Article

शराब की दुकानों के आसपास भीड़ लगाने और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों को चेतावनी; सीसीटीवी कैमरे चालू रखने के निर्देश

आजमगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को शहर की देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक व्यक्ति के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी एवं आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान समीर पुत्र मुस्तफा, निवासी कोट मोहल्ला, थाना कोतवाली, उम्र 26 वर्ष के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। वहीं, देशी शराब की दुकान गुलामी का पुरा के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित करने और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने शराब दुकान के अनुज्ञप्तिधारक को निर्देश दिया कि दुकान के आसपास किसी भी स्थिति में अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दें और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। इसके अलावा शहर की सभी देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों के विक्रेताओं को सीसीटीवी कैमरे हर समय चालू रखने, अनुज्ञप्ति की शर्तों का पालन करने और निर्धारित समय के अनुसार ही दुकानों का संचालन करने की हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी शराब की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और अनुज्ञप्तियों की नियमित जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This